स्वच्छता समाज और राष्ट्र की प्रगति का है आधार :- सीईओ सुरेश राविश

जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न प्रतिनिधियों, समाजसेवियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत ड्रेन व अन्य मुख्य केंद्रों पर सफाई की गई। दोनों ने स्वयं इस सफाई अभियान में विभिन्न जगह की सफाई में योगदान दिया। सीईओ सुरेश राविश ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता की इस मुहिम में शामिल होना है और अपने घर, गली, चौराहों को साफ-सुथरा बनाना है। सफाई का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार भी है। स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर का विकास होता है। उन्होंने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में डस्टबीन रखने के लिए भी कहा, ताकि कूड़े कचरे का प्रबंधन सही से हो।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा हर क्षेत्र में विकास की राह पर है। सीएम द्वारा जहां प्रदेश के विकास को लेकर हर रोज नई-नई योजनाएं लागू करवाई जा रही हैं। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मैराथन जैसे अभियान चलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सामाजिक स्वच्छता पर भी जोर दिए हुए हैं। अब उन्होंने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान शुरू किया है। जिसमें पूरे हरियाणा में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी स्वयं इस अभियान में शामिल होकर मुख्यमंत्री की मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्षेत्र में ढांड क्षेत्र में यह सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई केवल सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, यह जिम्मेदारी हम सबकी है। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और शहर साफ-सुथरा और सुंदर हो। हमें सभी सड़कें, गलियां, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, अस्पताल और शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। गंदगी होने पर हमें गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबीन में डालें। सफाई से न केवल बीमारियां कम होती है, बल्कि हमारे शहर और गांव सुंदर और आकर्षक बनते हैं। यह तभी सफल हो सकता है, जब हर नागरिक जिम्मेदारी समझकर सहयोग करें। इस मौके पर नगर पालिका चीका चेयरपर्सन रेखा रानी, महेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य, ग्राम सचिव व ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu