उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत 6 जनवरी को
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि दिसंबर माह में आयोजित होने वाली उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत की बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठक आयोजित होगी। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। जनवरी माह में छह, 13, 20, 27 को आयोजित होगी। इस बैठक में बिजली संबंधी समस्याओं जैसे गलत बिल, गलत रीडिंग, खराब मीटर जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकते हैं।
