8–9 जनवरी को होंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के चयन ट्रायल

जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम के पहले संस्करण का आयोजन 20 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के दीव में किया जाना है। उक्त प्रतियोगिता के लिए हरियाणा राज्य के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। आगामी आठ जनवरी को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पंचकूला में हॉकी व फु टबॉल, जिला खेल कार्यालय गुरुग्राम में एथलेटिक्स, जिला खेल कार्यालय अंबाला में स्विमिंग के ट्रायल होने है। नौ जनवरी को जिला खेल कार्यालय पलवल में तीरंदाजी, जिला खेल कार्यालय यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग, जिला खेल कार्यालय रोहतक में कुश्ती के ट्रायल होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आने जाने का किराया स्वयं वहन करना होगा। खिलाडि़यों को आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ 10वीं का प्रमाण पत्र/ जन्म प्रमाण पत्र/ रिहायशी प्रमाण पत्र/ प्लेस ऑफ पोस्टिंग में से कोई भी दो आईडी लेकर जानी है।   

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *