खेत से कल्टीवेटर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर कैथल क्षेत्र में खेत से चोरी हुए कल्टीवेटर मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव मानस निवासी सुभाष की शिकायत अनुसार 1 और 2 दिसंबर की रात उसके खेत से ट्रैक्टर का कल्टीवेटर अज्ञात चोर चुरा ले गए। सुबह जब परिवारजन खेत पहुंचे तो कल्टीवेटर गायब मिला। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया की मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी न्यू बहादुरगढ़ जिला पटियाला पंजाब हाल पाडला रोड़ कैथल निवासी बलजीन्द्र तथा महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रेक्टर, चोरीशुदा कलटिवेटर के पार्ट्स, 20 हजार नकदी, प्रयुक्त कटर बरामद किया गया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।
