डीसी व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

डीसी व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

कैथल खबर, ( 03 मार्च) डीसी प्रीति ने एसपी राजेश कालिया के साथ सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के दृष्टिगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा संचालन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने एक एक कक्षा में जाकर खिड़कियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश आदि की व्यवस्था को बारीकी से जांचा। इस दौरान सामान्य खामियां मिलने पर उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में उपस्थित एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। सोमवार को कक्षा दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। डीसी प्रीति ने कहा कि जिला प्रशासन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर कोई परीक्षार्थी नकल करने तथा अन्य व्यक्ति नकल करवाने में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि परीक्षाओं को नकल रहित करवाने में जिला प्रशासन का साथ दें और अपने बच्चों को भी पूरी तैयारी के साथ अकल से परीक्षा देने की सलाह दें। डीसी ने एसपी राजेश कालिया के साथ परीक्षाओं के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और जरूरत अनुसार पुलिस स्टाफ की तैनाती बारे विमर्श किया। एसपी राजेश कालिया ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने तथा परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अगर विद्यार्थियों की बात करें तो जिले में कक्षा दसवीं में 14 हजार 769 तथा बारहवीं कक्षा में 10 हजार 969 विद्यार्थी एंरोल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu