डीसी ने किया जनस्वास्थ्य विभाग के नालों व ड्रेनों का निरीक्षण

डीसी प्रीति ने कहा कि मानसून सीजन बिल्कुल नजदीक आ चुका है, इसलिए चाहे श्रम शक्ति बढ़ानी पड़े या फिर मशीनरी, ड्रेनों व नालों की सफाई कार्य में तेजी लाई जाए, बारिश के मौसम में पानी की निर्बाध निकासी हो सके।  सफाई करने के बाद जो गाद व कचरा निकलता है, उसका भी समयबद्ध उठान किया जाए, ताकि यह वापिस नाले व ड्रेन में न जा सके।

          डीसी प्रीति ने बुधवार को शहर में जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न नालों, ड्रेनों व डिस्पोजल प्वाइंटस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य को गंभीरता से लिया जाए। अधिकारी यह मत समझे कि एक बार जिस जगह का निरीक्षण हो चुका है, उसका दोबारा निरीक्षण नहीं होगी। वह कभी भी, किसी भी वक्त, किसी भी विभाग के कार्यों का निरीक्षण कर सकती हैं। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि बारिश के मौसम में कहीं पर जलभराव की स्थिति पैदा न होने पाए। जन साइट पर सफाई कार्य चल रहा है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए और जहां पर अभी तक भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है, वहां जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए।

          डीसी प्रीति ने सबसे पहले पुराना बाइपास स्थित श्मशान घाट के पास बालाजी डिस्पोजल का निरीक्षण किया। वहां का सफाई कार्य सही पाया गया, लेकिन कचरे का उठान सही से नहीं हुआ था। डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस पर नाले व ड्रेन की सफाई की जाए वहां पर गाद व कचरे का उठान जरूर किया जाए। उन्होंने मुख्य डिस्पोजल में जुड़े नालों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक डिस्पोजल का निरीक्षण किया। जहां आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात सेक्टर 18 के बीचों-बीच स्थित ग्योंग ड्रेन पर पहुंची। सफाई कार्य सही नहीं होने के कारण डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तय समय तक इसकी सफाई की जाए। साथ ही पेड़ों की कटाई-छंटाई भी करवाएं। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार को कार्य सौंपा गया है, उसे निर्देशित करें कि मशीनों की संख्या बढ़ाए या श्रमिकों की, तय समय पर काम पूरा हो। डीसी ग्योंग ड्रेन पर सेक्टर 18 के बीच के  प्वाइंटस से लेकर जींद रोड बाईपास तक पैदल निरीक्षण करते हुए पहुंचीं। जहां उन्होंने अलग-अलग जगह गाद हटाने से लेकर ड्रेन की सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जींद रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक ट्रंक सीवरेज पर पहुंची। जहां सुपर सकर से बंद हुई लाइन को खोला जा रहा था। यहां डीसी ने सुपर सकर से किए जा रहे कार्य को समझा और अधिकारियों को कहा कि नियमानुसार यह कार्य समय पर पूरा किया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण इस अवसर पर मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş