डीसी ने गांव हरिपुरा की महिला को दिया श्रवण यंत्र

डीसी प्रीति ने हरिपुरा गांव के महिला प्रवीण को श्रवण यंत्र यानि कान की मशीन उपलब्ध करवाई। बुधवार को वह अपने पति के साथ डीसी कार्यालय में आई और अपनी परेशानी को डीसी के समक्ष रखा। उसने बताया कि उसके कानों में दिक्कत हो गई है और जिसकी वजह से उसे सुनाई नहीं देता। डॉक्टरों ने मशीन लगाने की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण वह कान की मशीन खरीदने में असमर्थ है। डीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल को अपने कार्यालय में बुलाया और प्रार्थी को मौके पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाया। कान की मशीन पाकर महिला ने डीसी प्रीति का धन्यवाद व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *