डोडापोस्त सप्लाई करने वाला आरोपी काबू
युवा वर्ग को नशे की लत से बचाने के लिए एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचते हुए 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त पोस्त सप्लाई मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी बधाना जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी अकरम को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस टीम द्वारा 9 जुलाई को मोहना एनएच 152 डी पुल के नीचे से एक ट्रक सहित ट्रक चालक निलोखेड़ी जिला करनाल निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी को काबू किया गया था। ट्रक के कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड पाया गया तथा कंटेनर में सामान के ऊपर खाली जगह में 16 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। जो 16 कट्टो से 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई एएसआई तरसेम सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी स्वर्ण सिंह से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उपरोक्त आरोपी हरविंद्र ने भी एमपी में संपर्क करके इसमें से कुछ नशीला पदार्थ अपने लिए भी मंगवाया था। आरोपी हरविंद्र को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी हरविंद्र ने पूछताछ दौरान कबूल किया था कि उन्हें यह डोडापोस्त अकरम उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। दोनो आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
