बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 21 मार्च को :- एसई
बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 21 मार्च को :- एसई
कैथल खबर (19 मार्च) उत्तर हरियाणा वितरण बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 21 मार्च को यूएचबीवीएन कार्यालय कैथल के कांफ्रैंस हॉल में आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में बिजली संबंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने उपरांत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, वे उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्याएं फोर्म के समक्ष रखकर समाधान करवा सकते हैं।
