कैथल में हुआ नशे के खिलाफ महाकुंभ

कैथल में हुआ नशे के खिलाफ महाकुंभ

कैथल खबर (25फरवरी) पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन कैथल में नशे के खिलाफ महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पंचायत, महिला एवं बाल विकास व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा पंच-सरपंचों ने भाग लिया। महाकुंभ में सभी विभागों के कर्मचारियों, पंच-सरपंच व अन्य व्यक्तियों को नशा मुक्त हरियाणा एप्प के माध्यम से मास्टर ट्रेनर के रूप में जोड़ा गया। मंगलवार को एप्प की मार्फत करीब 10 हजार लोग जुड़े है। पुलिस द्वारा समय समय पर इनको संदेश के माध्यम से नशा जागरूकता बारे अवगत करवाया जाएगा। मास्टर ट्रेनर आगे आमजन व युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशा न करने बारे जागरूक करेंगे।

नशे के खिलाफ महाकुंभ दौरान हरियाणवी लोकगायक कर्मवीर फौजी, सुरेंद्र रोमियो, अनिल धनौरी ने अपने गीतों के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। इसके साथ साथ कार्यक्रम में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली गांव कोटड़ा निवासी 8 वर्षीय बच्ची रीत बनवाला ने अपने नशे के खिलाफ अभिभाषण से सभी को नश न करने का संदेश दिया।

एसपी राजेश कालिया ने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए पिछले काफी लंबे समय से मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर जिला वासियों को नशा न करने बारे जागरूक कर रही हैं। एसपी ने कहा कि नशे जैसी बुराई से बच्चों को बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक होना पडे़गा। इस दौरान मौजूद सभी ने शपथ ली कि समाज काे नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *