कैथल में फॉर्च्यूनर गाड़ी का काटा 35 हजार का चालान

कैथल में फॉर्च्यूनर गाड़ी का काटा 35 हजार का चालान

कैथल में ट्रैफिक पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का 35 हजार रुपए का चालान किया। साथ में चालान के बाद गाड़ी को इंपाउंड कर लिया। गाड़ी पर पुलिस का सायरन लगाया गया था और साथ में सभी शीशों पर काली फिल्म चढ़ाई हुई थी। गाड़ी का मालिक काफी समय से उसे शहर में लेकर घूम रहा था और जगह-जगह सायरन बज रहा था। जैसे ही पुलिस तक यह बात पहुंची तो पुलिस ने तुरंत शहर में गाड़ी रोक ली और मौके पर पहुंच गाड़ी की जांच की। इस दौरान पूरी गाड़ी के शीशे पर लगी काली फिल्म को हटाया गया। साथ ही सायरन भी हटा दिया गया। ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा ने बताया कि गाड़ी का मालिक नियमों का घोर उल्लंघन कर रहा था। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जब गाड़ी मालिक से सायरन व फिल्म लगाने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह गाड़ी को गानों की शूटिंग में प्रयोग करता है। इस पर एसएचओ ने कहा कि गाड़ी गानों की शूटिंग में प्रयोग हो या फिर उसके घरेलू प्रयोग की हो, सायरन लगाना और काले शीशे बनाना गैरकानूनी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *