घर पर अवैध पिस्तौल से फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गांव पहाड़पुर में घर पर अवैध पिस्तौल से फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़पुर निवासी देवी दयाल की शिकायत अनुसार 3 सितंबर की रात करीब 12 बजे गांव उमेदपुर निवासी दमन ने अपने साथियों के साथ उसके घर और जान से मारने की नीयत से चार फायर किए। फायरिंग में से दो गोलियां उसके घर की दीवार में लगीं, जिससे परिवार के सभी लोग भयभीत होकर छुप गए और अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता अनुसार दमन सिंह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता था, जिस पर उनके लड़के तथा गांव के अन्य लोगों ने उसे समझाया था कि गाड़ी धीमी चलाया करो। इसी बात को लेकर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों द्वारा गालियां दीं और धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते यह वारदात की गई। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार मामले की जांच डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव उमेदपुर निवासी प्रदमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर अवैध देशी कट्टा तथा 4 खाली खोल बरामद किए गए हैं। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu