आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी काबू

कैथल क्षेत्र में एक व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले की जांच थाना सिविल लाईन पुलिस के एएसआई अमरजीत सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चंदाना गेट कैथल निवासी विजय सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी जिले सिंह की शिकायत अनुसार उसका बड़ा लड़का मुकेश पहले ट्रक चालक का काम करता था जो अब टायर पेंचर की दुकान किए हुए था। उसके लड़के ने 5 साल पहले ट्रक ड्राईवरी के समय आरोपी राजकुमार व विजय सैनी से काफी कर्ज लिया हुआ था। जिसके चलते राजकुमार व विजय उसके लड़के को तंग करने लगे थे जो सदमे में रहने लगा था। जिसने 3 जुलाई की रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *