हाफ मैराथन के सफल आयोजन पर डीसी ने दी जिलावासियों को बधाई व जताया आभार

रविवार को कैथल में आयोजित हाफ मैराथन के आयोजन को सफल बनाने के लिए डीसी प्रीति ने सभी जिलासियों, स्कूल-कॉलेज के बच्चों सहित कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व एक दिन पहले विभिन्न बैठकों का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों व आमजन की सुनवाई की। साथ ही अधिकारियों को बैठक लेकर विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। हाफ मैराथन में पूरे जिले से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी की सामूहिक भागीदारी से यह आयोजन सफल हो पाया।  इस मैराथन में युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उमस भरी गर्मी के बावजूद हजारों धावकों ने पांच, दस और 21 किलोमीटर की दौड़ पूरे जोश के साथ संपन्न की। डीसी प्रीति ने कहा कि मैराथन के दौरान हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे बखूबी निभाएं। सभी प्रतिभागी स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार, आसपास के लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक करें, ताकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ड्रग फ्री हरियाणा के सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने मैराथन को सफल बनाने के लिए सभी जिला वासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स व जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया। डीसी ने कहा कि अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूरा करें। आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *