गाड़ी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

कार खरीदने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के मामले की जांच थाना सदर पुलिस के पीएसआई दीपक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव डोहाना खेड़ा निवासी विक्रम को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पाडला निवासी प्रवीण की शिकायत अनुसार उसके पास एक क्विड गाड़ी थी। वह उसे बेचना चाहता था। इसे लेकर उसने गाड़ी को ओएलएक्स पर डाल दिया। करीब डेढ़ महीना पहले उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह विक्रम बोल रहा है। उसे उसकी गाड़ी पसंद है तथा वह गाड़ी का मोल भाव करके एक लाख 46 हजार में लेना तय कर लिया। आरोपी 28 फरवरी 2025 को उसके पास घर पहुंचा तथा चाय पीने के बाद उसे पंजाब नेशनल बैंक का एक एक लाख 46 हजार का चेक भर कर दे दिया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व शपथ पत्र भी दिया व अपने साथ गाड़ी ले गया। इसके बाद जब उसने चेक को बैंक में लगाया तो उसके खाते से कोई पैसा नहीं आया। इसके बाद में लगातार उसके दूसरे मोबाइल नंबर पर काल करते रहे। विक्रम ने उन्हें कहा कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं। कुछ दिन के बाद आरोपी ने अपने दोनों फोन बंद कर लिए। इसके बाद जब वह आरोपी के घर मोहना खेड़ा पहुंचे तो वहां पता चला कि आरोपी विक्रम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उक्त बारे आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी इससे पूर्व धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में जिला भिवानी जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी के खिलाफ जिला हिसार, दादरी, झज्जर, कैथल व हांसी में भी अन्य धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं आरोपी के कब्जे से 5 फर्जी स्टैम्प व 5 फर्जी अंडरटेकिंग लेटर बरामद किए गए तथा क्विड गाडी पहले ही पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी हैं। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş