चेक के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी काबू

आमजन से धोखाधड़ी करके रुपए हड़पने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के आदेश अनुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही चैक से छेड़छाड़ करके धोखाधड़ी से 4 लाख रुपए हड़पने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुराना रोड कैथल निवासी राजकर्ण की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को खुराना रोड के ही रहने वाले दीपक ने उसे 4 लाख रुपए का चेक दिया था। उसने उस चेक को बैंक के चेक बॉक्स में डाल दिया था। शिकायत अनुसार इसके बाद बैंक शाखा प्रबंधक ने मिलीभगत से चेक को बॉक्स से निकाल लिया। कॉर्नर से ब्लेड द्वारा क्रॉस हटाकर चेक किसी अन्य राजकर्ण के खाते में लगा दिया, जिससे उसके साथ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। जब उसने बैंक में जाकर शाखा प्रबंधक से पूछा तो जवाब मिला कि चेक क्लियर हो चुका है। धमकी दी कि जो कर सकते हो कर लो। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में पी एस आई संदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांधीनगर जम्मू कश्मीर निवासी सुनील तथा रायपुरा जिला फाजिल्का पंजाब निवासी गुरदित्ता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही आरोपी विक्रम नगर जम्मू निवासी दीपक को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच दौरान सामने आया था कि सभी आरोपी बैंकों से इस तरह चेक चोरी करके धोखाधड़ी से रुपए हड़पते है। इस मामले भी आरोपियों द्वारा साथ मिलकर बैंक के चेक बॉक्स से चेक चुरा कर यह रुपए धोखाधडी से हड़पे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार के धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। आरोपी सुनील के कब्जे से एक पेंसिल बरामद की गई है, जिस पेंसिल से आरोपियों द्वारा चैक से छेड़छाड़ की गई थी। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *