कैथल में गणतंत्र दिवस पर सांसद जिंदल होंगे मुख्यअतिथि

एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इस बार भी पुलिस लाइन मैदान किया जाएगा और इस समारोह में सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सभी संबंधित अधिकारी समारोह की तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और कार्यों में कोई कसर न छोड़ें। एडीसी सुशील कुमार लघु सचिवालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार कर लें और बच्चों की अच्छी तैयारी करवाएं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, बिजली, सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की गहनता से समीक्षा की। एडीसी ने कहा कि समारोह में जो भी झांकियां शामिल की गई हैं, वे भव्य और आकर्षक होनी चाहिए। 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल का आयोजन होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि परेड के दौरान सभी प्लाटून का आपसी तालमेल हो। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के निर्धारित समय अनुसार सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि द्वारा शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा जिला वासियों को संबोधित करेंगे व भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग, डीआरडीए, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, सहकारी चीनी मिल, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, आईसीडीएस, रोजगार विभाग, जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र, आयुष विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, रेडक्रास सोसायटी,  खेल विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन झांकियों को भव्य रूप देते हुए विभाग की योजनाएं व उपलब्धियों को प्रदर्शित करें, ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। मौसम खराब होने की स्थिति में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त अनाज मंडी कैथल में होने की संभावना है। इसलिए मार्केट कमेटी के अधिकारी मंडी के शेड की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर डीएसपी सुशील प्रकाश, डीडीपीओ रितु लाठर, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, डीआईओ दीपक खुराना, सीएमओ रेणु चावला, कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल,जीएम रोडवेज कमलजीत चहल, आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल, कार्यकारी अभियंता मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 उपमंडल स्तर पर भी गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह 

एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय ढंग से किया जाएगा। गुहला उपमंडल पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसी प्रकार कलायत उपमंडल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन अनाज मंडी में किया जाएगा। जहां जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *