जानलेवा हमला करवाने वाला आरोपी काबू

गांव टयौंठा में एक युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश की अगुवाई में एसआई सुभाष चंद की टीम द्वारा आरोपी गांव टयौंठा निवासी नवीन उर्फ मुस्सा को नेपाल बॉर्डर बिहार से 21 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टयौंठा निवासी विक्रम की शिकायत 19 मार्च 2024 को दोपहर करीब 3.30 बजे उसका भतीजा गोपाल व उसके चाचा का लड़का बंसी लाल ट्योन्ठा सरकारी स्कूल के पास छोले कुलचे की रेहड़ी के पास कुल्चे खा रहे थे। थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल पर वहां आए ट्योन्ठा निवासी रोहित व मोहना निवासी निशांत उसके भतीजे गोपाल को कहने लगे कि आज तुझे हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का मजा चखाते हैं और इतना कहते ही रोहित के हाथ से निशांत ने पिस्टल लेकर गोपाल के ऊपर जान से मारने की नियत से कई गोलियां चलाई जिनमे एक गोली गोपाल के दाईं साईड पांसु मे लगी। गोपाल गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। उसने शौर किया तो रोहित व निशांत अपने मोटरसाईकिल पर पिस्टल सहित मौका से भाग गए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही आरोपी टयौंठा निवासी रोहित व मोहना निवासी निशांत को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच दौरान खुलासा हुआ था कि यह हमला नवीन द्वारा करवाया गया था। आरोपी नवीन वर्ष 2023 दौरान अवैध तरीके से विदेश में गया हुआ था, जिसका कैथल पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था। जो अब नेपाल बॉर्डर की मार्फत वापिस भारत में दाखिल हो रहा था। जिसे एंबेसी व बिहार पुलिस के सहयोग से काबू किया गया। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि वर्ष 2023 दौरान गोपाल व नवीन के भाई प्रवीन को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, तथा आपसी रंजिश चली आ रही थी। वर्ष 2023 दौरान आरोपी नवीन के भाई प्रवीन की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, जो गोपाल उसे टोंट मारता था कि उन्होंने प्रवीन को मारकर अपनी रंजिश का बदला ले लिया। इसी बात का बदला लेने के लिए नवीन ने रोहित व मोहना की मार्फत गोपाल की हत्या करने के लिए यह हमला करवाया गया था। नवीन द्वारा उन्हे पैसे, असला अमुनेशन, बाइक उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी नवीन पर जिला कुरुक्षेत्र में लुट का एक मामला दर्ज है, जिला करनाल में हत्या का प्रयास का एक मामला दर्ज है तथा जिला कैथल में पूंडरी क्षेत्र में एक व्यक्ति से फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। आरोपी का 26 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। जिस व्यापक पूछताछ उपरांत न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *