छात्राओं को 1 लाख की छात्रवृत्ति देंगे सीएम
CM ने कहा- मैं 2025-26 में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की तर्ज पर हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव करता हूं। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपए के प्रारंभिक आवंटन से हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाए जाने का प्रस्ताव करता हूं। कल्पना चावला छात्रवृति योजना के अंतर्गत विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 1 लाख रूपए वार्षिक छात्रवृतियां दी जाएंगी। 3 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में BSC कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी। सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उद्योग-अकादमिक भागीदारी को अनिवार्य किया जाएगा। कम से कम 10 प्रतिशत पाठ्यक्रमों को ‘सीखते हुए कमाएं’ मॉडल में परिवर्तित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत चयनित विद्यार्थी को 6,000 हजार का मासिक मानदेय मिलेगा,जिसके लिए 36 करोड़ का बजट का प्रस्ताव बजट में किया है।
