कैथल के पोलड़ गांव में सरस्वती नदी के तट पर बनाया जाएगा रिवर फ्रंट
कैथल : सरस्वती हैरिटेज के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच बुधवार को पोलड़ गांव में प्राचीन सरस्वती मंदिर पर 35 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले सरस्वती घाट का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने माता सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि घाट पर सफाई के साथ-साथ, लाईटिंग, पार्क, बैठने की कुर्सियां आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की प्लानिंग चल रही है। यहां का सौंदर्यकरण होने से यह स्थान पर्यटन के नजरिए से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी इन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सरस्वती नदी पर चार जगहों पर रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है, जिसमें यमुनानगर, पिपली, पिहोवा तथा पोलड़ गांव शामिल हैं। इसके अलावा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड द्वारा सीवन व सौथा गांव में करोड़ों रुपये के कार्य किए जाएंगे, जोकि जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस मौके पर सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक, कार्यकारी अभियंता दिग्विज शर्मा, शैली मुंजाल, प्रवीण रसुलपुर, मांगे राम जिंदल, संजय सैनी, मोहन राणा, हरमेल सिंह, कुलदीप, सोनु सैनी, जगजीत सिंह, गुरप्रीत, गगन, सुभाष, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
