हेरोइन सप्लाई मामले में सप्लायर काबू

 एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई जगभान की टीम द्वारा हेरोइन सप्लायर आरोपी गांव सेरधा निवासी अजय को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 मार्च को एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना राजौंद क्षेत्र से आरोपी राजौंद निवासी प्रवीण को 17.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई जगभान द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि प्रवीण को यह हैरोईन अजय उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी के कब्जे से 1000 रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *