कैथल में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कैथल में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कैथल खबर (27 मार्च) : कैथल के गांव सोलूमाजरा में मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बुधवार देर शाम को ट्रैक पर गया हुआ था। जैसे ही वह ट्रैक को पार करने लगा तो मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के ऊपर से गर्दन कट गई और बाकी हिस्से भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कटा हुआ सिर उसके शरीर से करीब 20 फीट दूर जा गिरा। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव अरनेचा निवासी ज्ञानी राम के रूप में हुई है, जो दिमागी रूप से परेशान बताया गया है। जीआरपी चौकी के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान कर ली गई। उसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। शव काे पोस्टमॉर्टम के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *