चाकू की नोक पर छीनी कार 3 युवक गिरफ्तार
कैथल खबर, (13 मार्च ) कैथल में पुलिस ने चाकू की नोक पर कार छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 11 मार्च को एक युवक से कार छीनी थी। आरोपियों ने चाकू दिखाकर ड्राइवर व उसके साथी को नीचे उतार दिया और बाद में कार लेकर भाग गए थे। आरोपियों की पहचान गांव पाडला निवासी विशाल उर्फ मिथुन, राहुल उर्फ चोटी वाला तथा गोबिंद उर्फ बिंदा के रूप में हुई है। गांव मालखेड़ी निवासी रामपाल ने सदर थाना में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 11 मार्च की शाम को वह उसके साथियों के साथ मारूति 100 कार में सवार होकर गांव छौत से मालखेड़ी के लिए जा रहे थे। जब वह कैथल से खनौरी रोड पर पाडला माइनर पर पहुंचे तो माइनर पर खड़े 3 लड़कों ने कारके सामने खड़े होकर गाड़ी रुकवा ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनमें से एक ने चाकू दिखाकर उन सभी को कार से नीचे उतार दिया और गाड़ी छीनकर ले गए। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपियों के कब्जे से छीनी गई गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
