25 लाख की लागत से बने महिला संस्कृति भवन का पूर्व विधायक लीलाराम ने किया उद्घाटन

कैथल। गांव पाडला में महिलाओं को संबोधित करते पूर्व विधायक लीला राम।

बोले- विकास कार्यों में कैथल हलके में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
कैथल खबर (24 मार्च) : पूर्व विधायक लीला राम ने गांव पाडला में 25 लाख रुपये की लागत से बने महिला सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन किया। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि महिलाएं देश की तरक्की में अहम योगदान रखती हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये हर महिला को देने की सौगात दी है। लीलाराम ने कहा कि भाजपा सरकार कैथल हलके में निरंतर विकास कार्य करवा रही है और आने वाले दिनों में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार दिल खोलकर के विकास कार्यों के लिए पैसा दे रही है और यही कारण है कि विकास के दम पर ही भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर के दिखा दिया है कि लोग भाजपा की नीतियों को और विकास कार्यों को पसंद करते हैं। इस मौके पर पुष्पा, रानी, सुषमा, रसमिता, कमला, विमला, फुल्ली देवी, निको देवी, कमलेश व मुकेश भी मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *