बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी काबू, 9 बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आरोपी शिव कालोनी करनाल निवासी रजत व गांव कैलरम निवासी नरेश कुमार को गांव कैलरम से काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कलायत निवासी अजय कुमार की शिकायत अनुसार 1 जुलाई 2023 को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक सहित कुल 9 बाइक बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगें, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *