अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी काबू…
अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी कट्टा सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम सायंकालीन गश्त दौरान गुहला पर मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि गांव अगौंध निवासी सुचेत सिंह खरंका मोड सरकारी अस्पताल गुहला के पास किसी के इंतजार में खड़ा हैं जिसके पास अवैध असला हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देकर खरंका मोड़ सरकारी अस्पताल गुहला के पास दबिश दी गई। संदिग्ध लड़के ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव अगौंध निवासी सुचेत सिंह उर्फ चेतु के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर एचसी हरीश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
