अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी काबू
अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सी आई ए-1 पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को एक अवैध देसी कट्टे व एक कारतुस सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सी आई ए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में ए एस आई प्रदीप कुमार की टीम गस्त दौरान खनोरी बाईपास कैथल के पास मौजुद थी। जहां पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की पाडला निवासी मंदीप अपने पास नाजायज असला रखता है, जो वह इस समय वह बुढ़ा खेड़ा सतसंग भवन के पास कहीं जाने के लिए व्हीकल के ईन्तजार में खडा है। जिसको दबिश देकर अवैध असले सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए सतसंग भवन बुढ़ा खेड़ा के पास से दबिश देकर संदिग्ध मंदीप उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा व एक कारतुस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को एचसी बलिंद्र द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
