गाड़ी चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कैथल से एक स्विफ्ट गाड़ी चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी शीतल नगर रोहतक निवासी नीरज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाऊन कैथल निवासी अंकुर मित्तल की शिकायत अनुसार 2 जनवरी 2024 की रात को उसने उसकी स्विफ्ट गाड़ी को घर के सामने खड़ी की थी। जो उसने 2 बजे अपनी गाड़ी को संभाला तो वहां गाड़ी नहीं मिली, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए-1 पुलिस द्वारा उक्त मामले में पहले ही 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी नीरज का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया।
