बाइक चोरी करने के मामले में 2 नाबालिग काबू

वाहन चोरों पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी करने के एक मामले में 2 नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीवन गेट कैथल निवासी बलदेव सिंह  की शिकायत अनुसार 29 मई को उधम सिंह पार्क कैथल से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच थाना शहर पुलिस के पीएसआई अमित कुमार की टीम द्वारा करते हुए सीवन गेट कैथल निवासी 16 वर्षिय व महादेव देव कॉलोनी कैथल निवासी 17 वर्षिय नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया गया। पुलिस द्वारा उक्त चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद की चुकी है। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह करनाल में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *