हथियार के बल पर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

डेरा सौगल बाब मुक्तनाथ में देशी कट्टे से धमकाने के मामले में थाना राजौंद पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सोंगल निवासी रामनिवास की शिकायत अनुसार वह डेरा बाब मुक्तनाथ सोंगल में रसोइये का काम करता है। 23 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे जब वह डेरे के गेट पर बने बाथरूम में गया तो बाबा शिवनाथ नामक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर वहां आया और महंत पीर शेर नाथ जी के बारे में पूछताछ करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने बताया कि महंत जी बाहर गए हुए हैं, तो आरोपी ने दोबारा देशी कट्टा उसकी कनपटी पर लगा दिया और धमकाने लगा। शिवनाथ के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था, दोनों मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गए। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच थाना राजौंद पुलिस के एएसआई प्रवीण कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी डेरा भोलेनाथ, गांव जलभेड़ा जिला अंबाला निवासी पुरन नाथ बाबा, शिव नाथ बाबा तथा गांव चामुकलां जिला कुरुक्षेत्र निवासी कुलदीप को काबू कर लिया है। जांच में सामने आया था कि आरोपी बाबा पुरन नाथ का सौंगल डेरे के महंत पीर शेर नाथ के साथ डेरे को लेकर कोई पुराना विवाद चला आ रहा था, जिसकी रंजिश आरोपी शिव नाथ बाबा व कुलदीप को बाबा पुरन नाथ द्वारा सौंगल डेरे के महंत पीर शेर नाथ को चोटे मारने व उसको हानि पहुंचाने के लिए भेजा था। तीनों आरोपियों का बुधवार को अदालत में पेश करके व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *