प्लॉट खरीदने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी काबू

आमजन से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश अनुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही चीका क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी शंकर गर्ग कि शिकायत अनुसार वह अपनी पत्नी रिम्पी के नाम अमर सिटी, चीका में 5 मरले का प्लॉट खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात विजय कुमार से हुई, जिसने उचित दाम पर प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। विजय कुमार ने परमिंदर कौर का प्लॉट दिखाकर सौदा तय कराया। 23 जनवरी 2025 को दोनों पक्ष तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां स्टांप पेपर और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाई गई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही। बाद में 24 जनवरी 2025 को इकरारनामा तैयार कर 28 फरवरी 2025 तक रजिस्ट्री करने की बात तय की गई। इस दौरान उसने आरोपियों को 6 लाख रुपए नकद बतौर बयाना दे दिए जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन मामले से जुड़ा हुआ था। जोकि नवंबर 2024 में यह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड हो चुका था और उसका इंतकाल भी दर्ज हो चुका था। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में थाना चीका एसएचओ एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड नं 3 चीका निवासी विजय कुमार व गांव रामनगर भूना निवासी भोलाराम को काबु कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *