आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में 2 आरोपी काबू

संपत्ती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 2 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे पूछताछ दौरान जिला कैथल व जींद में मकान में सेंधमारी करके चोरी करने की 4 वारदाते सुलझी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भागल निवासी निवासी लाल सिंह की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को मकान की पीछे की खिड़की उखाड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 तोला आभूषण व 1लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी द्वारा चोरों पर शिकंजा कसने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को आदेश दिए गए थे। उक्त मामले की जांच दौरान एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा आरोपी डेरा संधु फार्म मोरथली जिला कुरुक्षेत्र निवासी बलविंद्र सिंह व गांव लाखनमाजरा जिला रोहतक निवासी सुनील कुमार को 14 मई को काबू करके 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों ने उक्त चोरी के अलावा थाना पूंडरी क्षेत्र में एक तथा जिला जींद के सफीदों क्षेत्र में दो अन्य मकानों में चोरी करने की वारदात कबूल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 5 तोले सोना बरामद किया गया। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *