ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने दुश्मन को दिया मुंह तोड़ जवाब :- विधायक सतपाल जांबा

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारी सेनाओं ने वो कर दिखाया जो दुश्मन ने कभी सोचा भी नहीं था। दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों पर सीधा वार किया है। यह परचम पूरे विश्व ने देखा है। उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

          विधायक सतपाल जांबा पूंडरी इंडोर स्टेडियम में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी मिसाईलें बनाई हैं, जो सटीक टारगेट पर वार करती है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। हमारे देश की बागडोर ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है, जिसने दुश्मन को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने हमारी बहन बेटियों का सिंदूर को उजाड़ा था, हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उसका बदला लिया है। मात्र तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का प्रत्येक नागरिक उत्साहित है। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।

          उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर नागरिक में राष्ट्रीय भक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने के साथ-साथ राष्ट्रीय भक्ति के जज्बे को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवाद और उसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान को प्रभावी ढंग से जवाब दिया है, और यह साबित किया है कि देश की एकता और अखंडता पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

          तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर देवी मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें स्कूल विद्यार्थी, एनसीसी केडेट, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ विधायक सतपाल जांबा ने किया। यात्रा ने लोगों में देश भक्ति का जोश एवं जुनून पैदा किया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से पूंडरी-फतेहपुर शहर देश भक्ति के रंग में रंग गया।

          इस मौके पर सुभाष हजवाना, सतपाल चुग, देवेंद्र पांचाल, निधि मोहन, मनोज राणा, सरोज प्रजापति, विजेंद्र मैहला, कृष्ण शर्मा पिलनी, मन्नू वालिया, अमित सैनी, लाभ सिंह, डॉ बलविंदर मैहला, रामपाल कौल, ऋ षिपाल धेरडू, सोहनलाल, गुरविंदर सिंह, ईश्वर साकरा, राजेश बरसाना, बबली गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş