आरकेएसडी कॉलेज में 13 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, कैथल द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले का आयोजन 13 मार्च को प्रातः 10 बजे से आरकेएसडी कॉलेज कैथल के प्रांगण में किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान शिरकत करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से शाह अस्पताल (कैथल), पुखराज हेल्थ केयर (करनाल), एकांश मोटर्स (कैथल), सुपर्शव जैन बल सदन स्कूल (कैथल), एमडीएन ग्लोबल स्कूल (कैथल), सिग्नस अस्पताल (कैथल), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी जीवन बीमा, एसआईएस सिक्युरिटी और अमर उजाला पब्लिकेशन (कैथल) आदि शामिल हैं। ये कंपनियां मौके पर ही योग्य युवाओं का चयन करेंगी। इस मेले में भाग लेने के लिए प्रार्थी का 10वीं, 12वीं, स्नातक होना अनिवार्य है, साथ ही नर्सिंग व टीचिंग के इच्छुक उम्मीदवार भी इसमें पंजीकरण करा सकते हैं। मेले के दौरान मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ, टीचिंग स्टाफ, सेल्स ऑफिसर, फील्ड सेल्समेन, वेलनेस एड्वाइजर और सिक्युरिटी गार्ड जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि यह मेला उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो एक अच्छे रोजगार की तलाश में हैं। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय, कैथल (बालाजी कॉलोनी, गली नं. 05, मिनी सचिवालय के पास) दूरभाष नंबर 01746-228645 पर संपर्क कर सकते हैं।
