कैथल की मुस्कान ने वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में फ़ैशन टेक्नोलॉजी में रजत पदक जीता

कैथल की प्रतिभाशाली युवा प्रतियोगी मुस्कान ने वर्ल्डस्किल्स एशिया 2025 में फ़ैशन टेक्नोलॉजी श्रेणी में रजत पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि भारत ने इस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया और 29 देशों में 8वां स्थान प्राप्त किया।

मुस्कान की तकनीकी दक्षता, डिटेलिंग और क्रिएटिव एप्लीकेशन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग पहचान दिलाई।
कौशल विकास मंत्री जयन्त चौधरी ने उनके प्रदर्शन को सराहते हुए इसे “भारत के स्किलिंग इकोसिस्टम की मजबूती का प्रमाण” बताया।

मुस्कान को प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्रालय, एनएसडीसी और उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से मिला। भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में कुल 1 रजत, 2 कांस्य और 3 मेडैलियन फॉर एक्सीलेंस हासिल किए।

कैथल की मुस्कान की यह सफलता युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों, को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *