अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

अपहरण व दुष्कर्म मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एसआई बलजीत सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कैथल निवासी एक महिला की शिकायत अनुसार वह 12 जुलाई की शाम चीका रोड़ की तरफ जा रही थी। जो गाड़ी में आए सुरेश उपरोक्त ने कहा कि आपको कहा जाना है। महिला ने कहा कि खुराना रोड़ के पास उतार देना। सुरेश ने खुराना रोड़ के पास महिला को नहीं उतारा तथा शिकायत अनुसार सुरेश गाड़ी में महिला को घरोंडा करनाल लेकर चला गया तथा वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती गलत काम किया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।  आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *