जानिए आधार कार्ड अपडेट करने की फीस
कैथल एडीसी ने जारी की सूचना, कहा-कोई इससे ज्यादा ले तो प्रशासन को बताएं
कैथल। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया अगर आप आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो) करवाते हैं तो 100 रुपये शुल्क लगता है। लेकिन बच्चों के लिए यह नियम अलग है। पांच से सात साल तथा 15 से 17 साल के बच्चों के फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट के लिए एक बार शुल्क माफ है। इसी प्रकार डेमोग्राफिक जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) अपडेट करवाते हैं तो 500 रुपये शुल्क लगता है। अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट कराते समय ये सब जानकारी भी अपडेट करवाते हैं तो इसके लिए अलग से शुल्क नहीं देना होता।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि नागरिक स्वयं आगामी 14 जून 2025 तक अपनी पहचान और पते के दस्तावेज़ माई आधार पोर्टल पर अपने आधार नंबर से लॉग इन करके नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है। आधार सेंटर पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि कोई व्यक्ति आपसे निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे मांगता है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
