पशुओं से भरा टैंपो पकड़ा, केस दर्ज
पशुओं को मुकत करवाया
कैथल। पुलिस की टीम ने गांव मोहना के निकट से एक कैंटर को काबू कर पशुओं को मुकत करवाया। पुलिस कर्मचारी सोहन लाल ने बताया कि मोहना से आगे मन्दिर के पास नाका बन्दी करके एक कैंटर चालक को रुकवाया। जिसमें चालक की पहचान मुजफरपुर के माजरा टपराना निवासी कुर्बान व पशुओं के व्यापारी की पहचान कस्बा झीझाना निवासी जाबीर कुरैशी के रूप में हुई। जांचने पर सात भेंस कटड़े व एक झोटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
