मंत्री अनिल विज कल कैथल में, 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई!
कैथल जिले में 9 जनवरी को दोपहर 12: 15 जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक का आयोजन कैथल आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। इस दौरान मंत्री द्वारा कुल 15 नई और पुरानी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इनमें से 6 शिकायतें पुरानी रहेगी, जबकि 9 नई शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। पहले पुरानी और बाद में नई शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
