लाखों की सरकारी तार चोरी,  2 आरोपी काबू

कैथल में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यस्थल से लाखों रुपए की सरकारी तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक गांव में चल रहे 33 केवी लाइन की 4500 मीटर लंबी तार चोरी कर ली थी। बाद में उसे वहीं से गाड़ी में लादकर फरार हो गए। आरोपियों से गाड़ी व चोरी की 1025 किलो तार बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अख्त्यारपुर बुध जिला अमरोहा यूपी निवासी अखिल व शाहबाद डेयरी दिल्ली निवासी संजय के रूप में हुई है। बिजली निगम एसडीओ कैथल की शिकायत अनुसार गांव नैना में 33 केवी बिजली की लाइन लगाने का काम चल रहा था, 27 अप्रैल को वहां से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 33 केवी लाइन के एसीएसआर कंडक्टर की 4500 मीटर तार चोरी कर ले गए। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में दोनों आरोपियों को गोहाना रोड सफीदों से काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी व चोरीशुदा 1025 किलोग्राम तार बरामद की गई। आरोपी संजय को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी अखिल का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu