NEET परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रखें अधिकारी : डीसी

डीसी प्रीति ने कहा कि आगामी चार मई को होने वाली एनईईटी (यूजी) परीक्षा को लेकर अधिकारी पुख्ता इंतजाम करें। किसी भी प्रकार की नकल व अन्य अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा अभिकरण के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित करें।

          डीसी प्रीति बुधवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा ली गई वीसी के बाद जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के पहुंचने की प्रक्रिया में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर दरवाजे खिड़की सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं की जांच कर लें कि कहीं किसी तरह की कमी न हो। इसके अलावा परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में तलाशी लेने वाले स्टाफ की उचित पड़ताल कर लें। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को एनटीए के निर्देशानुसार एकत्रित कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने में विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्र अधीक्षक व परीक्षा सुपरवाइजरों को निर्देश जारी किए जाएं कि परीक्षा के दौरान सचेत होकर ड्यूटी करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनटीए के फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा भी जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परीक्षार्थी या परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए नियुक्त होने वाला स्टॉफ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों के बाहर सहित आस-पास के मकानों में छतों पर ड्यूटी देते हुए सुनिश्चित करें कि असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के पास भी न पहुंच पाएं।

          परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी कपूर सिंह ने बताया कि जिले में एनईईटी की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन के निकट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, नवोदय विद्यालय तितरम व डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज कैथल शामिल हैं। चारों परीक्षा केंद्रों में 1634 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए एनटीए सहित डीसी के मार्गदर्शन में नकल सहित सुरक्षित परीक्षा करवाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों का आह्वान किया कि वे एनटीए के निर्देशानुसार परीक्षा में शामिल होकर शांतिपूर्वक परीक्षा दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu