शुरू हुई वेव्स समिट–हरियाणा पैवेलियन में दिखी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और फिल्म नीति की झलक
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने किया दौरा

चंडीगढ़। मुंबई के जीओ वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स समिट (वल्र्ड ऑडियो -विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) का उद्घाटन किया। वेव्स समिट में 30 देशों ने भागीदारी की, इसके अलावा गूगल, फेसबुक जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियां भी शामिल हुई। इस समिट में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा हरियाणा पवेलियन की प्रदर्शित किया गया, जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलबिधयों और हरियाणा की फिल्म पॉलिसी को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं हरियाणवी कलाकार भी उपस्थित रहे।
विश्व स्तरीय वेव्स समिट में लगाए गए हरियाणा पवेलियन में हरियाणा फिल्म पॉलिसी के माध्यम से हरियाणा में फिल्मों को बढ़ावा देने, हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा हरियाणा के युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलबध करवाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलबिधयों को भी प्रभावशाली तरीकों से प्रस्तुत किया गया।
हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सरकार द्वारा किए गए सामाजिक सुधार, डिजिटाइजेशन से विकास को मिली गति, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलबिधयों, हरियाणा के प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल तथा हरियाणा में फिल्मों के सफर का प्रदर्शन किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *