पंजाब सरकार के पानी रोकने के फरमान पर हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

जनस्वास्थ्य विभाग में हरियाणा के सभी जिलों के अधिकारी नहीं छोड़ेंगे हेड कर्वाटर
बैठक में विभाग के आला अधिकारियों से प्रदेश में पानी की स्थिति को लेकर सर्कल वाइज चर्चा

चंडीगढ़। पंजाब की तरफ से हरियाणा को मिलने वाले पानी को भाखड़ा डैम से रोके जाने पर प्रदेश में गहरा रहे पानी की किल्लत को देखते हुए हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने प्रदेश में पानी की स्थिति को लेकर सर्कल वाइज चर्चा की। जिस पर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा के सभी जिलों में तैनात एसई, एकसईन, एसडीओ, जेई किसी भी हालत में हेडक्वार्टर ना छोड़े।  श्री गंगवा ने यह भी निर्देश दिए  कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे कहीं पर भी सप्लाई से जुड़ा कार्य प्रभावित ना हो। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है जिन क्षेत्र में पानी का किल्लत हुई है, उन एरिया में आस—पास की नहरों से पानी को लिफ्ट करके आपूर्ति पूरी करे। वो स्वयं हर सप्ताह इसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मॉनिटरिंग भी करेंगे।  
बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने सर्कल के हिसाब से जिला वार चर्चा की। अधिकारियों ने श्री गंगवा के समक्ष बताया कि हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल और फतेहाबाद में दिक्कत ज्यादा है। हालांकि इस किल्लत से निपटने के लिए कारगर कदम उठाये गए है।
बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी  मंत्री श्री गंगवा को बताया गया कि जिन जिलों में पानी कमी की परेशानी सामने आई है। उनमें पेयजल की राशनिंग की जा रही है। यानि अगर किसी इलाके में एक दिन छोड़ कर पानी जाता था, तो वहां पेयजल सप्लाई के समय में कमीं की गई है।
बैठक के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री पत्रकारों से भी रूबरू हुए, उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ से पानी में की गई कटौती के मामले को स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मॉनिटर कर रहे है और समाधान के प्रयास जारी है। जल्द इस समस्या का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्यूबवेल है, जिनके जरिये आमजन को पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, नहरों में उपलध पानी की लिफ्टिंग टैंकरों के जरिए करवाकर इसे टैंक में डलवाया जा रहा है। ताकि पेयजल सप्लाई सुनिश्चित किया जा सके।

पंजाब बड़ा भाई, हमें हमारा हक दें
उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, छोटे भाई का पानी रोकना गलत बात है। पानी राजनीति का विषय नहीं है। लेकिन केवल पॉलिटिकल स्टंट करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा ऐसा किया जाना गलत है। हम पंजाब का हक नहीं मांग रहे हैं, हमें हमारा हक चाहिए। बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ आशीम खन्ना, देवेंद्र दहिया, चीफ इंजीनियर टी आर पंवार, राजेंद्र सिंह, प्रदीप पुनिया मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *