सुअर चोरी करने वाले 2 आरोपी काबू
थाना सदर अंतर्गत क्षेत्र से पशु चोरी मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी वाल्मीकि मोहल्ला असंध जिला करनाल निवासी साहिल उर्फ अंकुर व अरुण उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गुहणा निवासी सतपाल की शिकायत अनुसार 12 जनवरी की रात उसके पशु बाडा का ताला तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति उसके पशु बाडे से 5 सुअर चोरी करके ले गए थे। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सभी पशु व वारदात में प्रयुक्त आल्टो गाड़ी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
