बाइक चोर काबू, 2 चोरी की बाइक बरामद
दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिहं सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी पवन कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव फ्रसमाजरा निवासी सुरेश कुमार को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की वार्ड नं 8 कलायत निवासी संजीव कुमार की शिकायत अनुसार 3 जुलाई 2024 को उसके घर के बहार खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक के अतिरिक्त एक अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
