बस अड्डा के बाहर व करनाल रोड़ से ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण
कैथल शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए एसपी उपासना के दिशा निर्देश तहत चलाई जा रही मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की टीम द्वारा सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना के निर्देश पर शहर में सुगम व सुरक्षित तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस तथा कैथल नगर परिषद की टीम द्वारा संयुक्त अभियान तहत नया बस अड्डा के पास व करनाल रोड़ से दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि दोबारा दुकान के सामने सड़क पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया जाएगा। बार बार समझाने पर भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो का सामान नगर परिषद टीम द्वारा जब्त भी किया गया। इस अवसर पर दुकानदारों द्वारा पुलिस को सहयोग देते हुए आश्वासन दिया गया कि वे आगे से पुलिस प्रशासन के कल्याणकारी कार्य में सहयोग करके सडक पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे व्हीकल खडा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है। जिससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है। भविष्य में भी समय समय पर ऐसे ऐसे अभियान चला कर जारी रहेगें।
