पंचायत समिति पूंडरी के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 14 मई को होगी बैठक

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत समिति पूंडरी के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति पूंडरी के 20 सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। इसी के चलते 14 मई 2026 को सुबह 11 बजे पंचायत समिति पूंडरी के सभागार में बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक का नोटिस हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 की धारा 123 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया है। इस बैठक की सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *