जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुहला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना गुहला क्षेत्र से दो आरोपियों को 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) सहित काबु किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गुहला प्रभारी पीएसआई शनेष की अगुवाई में एएसआई रामचंद्र की टीम अपराध की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान गांव दुसेरपुर मोड़ के पास एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव खरका निवासी जसपाल व दलबीर सिंह बाइक पर सवार होकर खरंका की तरफ से दुसेरपुर मोड़ होते हुए गुहला की तरफ जाएंगे जो आपराधिक किस्म के हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर दुसेरपुर मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कि गई जो कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबु किया गया। जिनकी पहचान जसपाल व दलबीर सिंह उपरोक्त के रूप में हुई। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 6.21 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *