बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़! 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी एक्सटोर्शन सेल द्वारा एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया गया है।

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया की गांव पाडला निवासी राममेहर की शिकायत अनुसार 18 सिंतबर को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी मनप्रीत सिंह के आदेशानुसार मामले की जांच एंटी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान राजोद निवासी दीपक, जोनी व मेहर सिंह के रूप में हुई। व्यापक पूछताछ दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक सहित कुल 12 चोरी की बाइक बरामद की गई। सभी बाइकें पानीपत, बरवाला व कैथल से चोरी होनी पाई गई। जिनमें से जिला कैथल से 4 बाइक चोरी होनी पाई गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu