गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन राशि : डॉ. सतीश नारा

सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 में शुगर मिल कैथल के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों को गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सहायक गन्ना विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में सिफारिश की गई गन्ने की किस्मों की यदि बिजाई की जाती है, तो नर्सरी बीज पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि, चौड़ी विधि द्वारा गन्ना फसल की बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि, एकल आंख विधि द्वारा बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि, गन्ना किस्म सीओ 15023 की बिजाई करने पर पांच हजार रुपए प्रति एकड़ की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त गन्ना किस्म सीओ 15023 का बीज के रूप में अन्य किसानों पांच हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 31 दिसंबर तक अपना आवेदन करवा सकते है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है तथा परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक गन्ना विकास अधिकारी कैथल के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *